Jharkhand Excise Constable Syllabus 2022 in Hindi

Jharkhand excise constable syllabus 2022 in hindi | झारखण्ड उत्पाद सिपाही सिलेबस 2022 | jharkhand excise constable syllabus in hindi | झारखण्ड उत्पाद सिपाही परीक्षा सिलेबस | jharkhand excise constable exam syllabus | झारखण्ड उत्पाद सिपाही परीक्षा पाठ्यक्रम | JSSC constable syllabus 2022 in hindi

हेल्लो दोस्तों स्वागत है आपका, आज हमलोग jharkhand excise constable syllabus in hindi यानी झारखण्ड उत्पाद सिपाही परीक्षा सिलेबस के बारे में जानने वाले है।

Table of Contents (विषयसूची)

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती

विभाग:- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग 

पद का नाम:- उत्पाद सिपाही

कुल पद:- 583

शैक्षिक योग्यता:- मेट्रिक / 10वी पास

अधिक जानकारी के लिए झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती पर क्लिक करे।

झारखण्ड उत्पाद सिपाही परीक्षा सिलेबस (Jharkhand excise constable syllabus 2022 in hindi)

झारखण्ड उत्पाद सिपाही सिलेबस 2022 के बारे में समझने के लिए हमे इसके भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानना होगा। 

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया

  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical efficiency test)
  • लिखित परीक्षा (Written exam)
  • चिकित्सीय जाँच (Medical examination)

आपको बता दे की इसमें हमलोग शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सीय जाँच के बारे में बात नहीं करेंगे इसमें हमलोग सिर्फ झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के लिखित परीक्षा सिलेबस के बारे में बात करेंगे।

यदि आपको इसके शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सीय जाँच के बारे में विस्तार में जानकारी चाहिए तो दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप जान सकते है।

झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा सिलेबस

झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा सिलेबस को जानने से पहले चलिए झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा पैटर्न को जान लेते है।

झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा पैटर्न (jharkhand excise constable exam pattern)

पेपरकुल प्रश्न कुल समय
पेपर-1120120 मिनट
पेपर-2100120 मिनट
पेपर-3120120 मिनट

झारखंड उत्पाद सिपाही एग्जाम पैटर्न की बात करे तो इसमें एग्जाम तीन अलग अलग पेपर में लिया जाएगा।

पेपर-1 भाषा ज्ञान का होगा जिसमे कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए 120 मिनट का समय अवधी दिया जाएगा

पेपर-1 क्षेत्रीय / जनजातीय भाषा ज्ञान का होगा जिसमे कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए 120 मिनट का समय अवधी दिया जाएगा।

पेपर-3 में भी कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए 120 मिनट का समय अवधी दिया जाएगा इसमें सामान्य अध्ययन, झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान, सामान्य विज्ञान और सामान्य गणित से प्रश्न पूछे जाएंगे।

सभी पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न यानी MCQ (Multiple Choice Question) पूछे जाएंगे जिसमे सभी प्रश्नों के उत्तर लिए 4 विकल्प दिया रहेगा जिसमे से सही विकल्प का चयन करना होगा। 

इन तीनो पेपर में प्रत्येक प्रश्न तीन अंको का होगा यानी एक प्रश्नका सही उत्तर देने पर 3 अंक दिया जाएगा वही गलत उत्तर देने पर 1 अंक negative marking के रूप में काट लिया जाएगा।

पेपर-1 भाषा ज्ञान सिलेबस

  • कुल प्रश्नों की संख्या- 120 प्रश्न
  • हिंदी भाषा ज्ञान- 80 प्रश्न
  • अंग्रेजी भाषा ज्ञान- 40 प्रश्न
  • समय अवधी- 120 मिनट

पेपर-1 भाषा ज्ञान में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमे हिंदी भाषा ज्ञान से 80 प्रश्न पूछे जाएंगे वही अंग्रेजी भाषा ज्ञान से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें कुल 120 मिनट का समय दिया जाएगा। पेपर-1 एक qualifying exam है जिसमे पास होने के लिए कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे यानी कुल 360 अंको में से पास होने के लिए 108 अंक या इससे अधिक प्राप्त करने होंगे।

हिंदी भाषा ज्ञान सिलेबस

  • हिन्दी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न- 20 प्रश्न 
  • हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न- 60 प्रश्न

हिंदी भाषा ज्ञान 10वी कक्षा लेवल के हिन्दी अनुच्छेद यानी hindi article से 20 प्रश्न और हिन्दी व्याकरण यानी hindi grammar से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 
  • संधि विच्छेद
  • कहावतें व लोकोक्तियां के अर्थ 
  • विलोमार्थी शब्द
  • अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप 
  • क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना
  • समानार्थी व पर्यायवाची शब्द 
  • बहुवचन (Plural)
  • मुहावरा व उनका अर्थ
  • किसी वाक्य को अन्य लिंग में परिवर्तन 
  • रचना एवं रचयिता 
  • वर्तनी की सामान्य अशुद्धियाँ तथा शब्दों  के शब्द  रूप 
  • शब्दों के स्त्रीलिंग आदि

अंग्रेजी भाषा ज्ञान सिलेबस

  • अंग्रेजी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न- 20 प्रश्न 
  • अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न- 20 प्रश्न

अंग्रेजी भाषा ज्ञान 10वी कक्षा लेवल के अंग्रेजी अनुच्छेद यानी english article से 20 प्रश्न और अंग्रेजी व्याकरण यानी english grammar से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • Grammar
  • Antonyms
  • Synonyms
  • The Phrase
  • Glossary
  • Fill in the blanks
  • One Word Answer
  • Correction of Mistakes
  • Sentence Design
  • Unseen Route
  • Idioms etc

पेपर-2:- क्षेत्रीय / जनजातीय भाषा ज्ञान सिलेबस

  • कुल प्रश्नों की संख्या- 100 प्रश्न
  • समय अवधी- 120 मिनट

पेपर-2 क्षेत्रीय / जनजातीय भाषा ज्ञान में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमे कुल 120 मिनट का समय अवधी दिया जाएगा। पेपर-2 भी एक qualifying exam है जिसमे पास होने के लिए कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे यानी कुल 300 अंको में से कम से कम 90 अंक प्राप्त करने होंगे।

पेपर-2 में उर्दू/ संथाली/ बंगला/ मुण्डारी (मुण्डा)/ हो/ खड़िया/ कुडुक (उराँव)/ कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/ पंचपरगनिया/ उड़िया में से किसी एक भाषा में दे सकते है।

कुरमाली सिलेबस

व्याकरण: संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिंग, पुरुष, भिन्नार्थक शब्द, विलोम शब्द प्रत्यय, वाक्य शुद्धिकरण | 

शिष्ट साहित्य: कुरमाली साहित्य के सभी पाठांश ( कहानी, गीत, कविता ) 

लोक साहित्य: कुरमाली लोकथा 

  • लोकगीत – करम, बिहागीत, डमकच, बांदना ( सोहराई ) 
  • झारखण्ड के स्वतंत्रता सेनानी 
  • कुरमाली साहित्यकार एवं उनकी कृतियों 
  • कुरमाली साहित्य का सामान्य परिचय

हो सिलेबस

व्याकरण: – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, काल, क्रिया, विशेषण, वचन, लिंग, पुरूष, पर्यायवाची शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, विलोम शब्द, कहावत, मुहावरे, पहेली काल आदि । 

साहित्य: 

  • गद्य संग्रहः- मगे मुनु जगर, मादेड़ साड़े, लको बोदरा, बले बुरू रेयः काअनि, रितुइ गोन्डाई, लाड ओए चिल्काते बोंडोलेयना। 
  • पद्य संग्रह : – गुलाब बड़ा, दिषुम, अबुअः भारत दिसुम, अम्बुल, जोनोम दिसुम, सिंगि।

खोरठा सिलेबस

1- गद्य भाग – कहानी, एकांकी, नाटक, लघु उपन्यास 

  • खोरठा गद्य- पद्य संग्रह प्रकाशक खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद बोकारो। 
  • दू डाइर जिरहुल फूल 

2 व्याकरण:- संज्ञा, सर्वनाम, कारक, लिंग निर्णय, मुहावरा, कहावत। 

सहायक पुस्तकें 

  • खोरठा सहित सदानिक व्याकरण लेखक- ए. के. झा 
  • खोरठा व्याकरण- लेखक वासुदेव महतो 

3- निबंध- समसामयिक विषय पर 

  • सहायक ग्रन्थ- खोरठा निबंध संग्रह 
  • सम्पादक मंडल- कुमारी शशि, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. बी. एन. ओहदार 
  • खोरठा निबंध- लेखक डॉ. बी. एन. ओहदार

खड़िया सिलेबस

व्याकरण:- संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिंग, पुरुष, अनेकार्थक शब्द, विलोम शब्द, उपसर्ग, प्रत्यय वाक्य शुद्धिकरण मुहावरा, बुझवाल उल्टा शब्द 

शिष्ट साहित्य:- खड़िया पाठ्य पुस्तक के सभी पाठांश (कहानी, गीत, कविता आदि) 

लोक साहित्य:- 

  • खड़िया कहानी (लोककथा) 
  • खडिया गीत- परब – तिहा बिहा ( केरसोड ) . मुरड कसासिड । 
  • खड़िया साहित्यकार जुलियुस बा प्यारा केरकेट्टा , जोवाकिम डुंगडुंग पौलुस कुल्लू । 
  • निबंध- शहीद तेलेंग खड़िया , खड़िया महासभा बंदोई , जाड कोर, करम, मदेइत्, जनम परव

पंच परगनिया सिलेबस

व्याकरण:- संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिंग, पुरुष, समान शब्द अर्थ अनेक, उल्टा शब्द, प्रत्यय, वाक्य शुद्धिकरण, विशिष्ट शब्द, पत्र लेखन आदि। 

शिष्ट साहित्य:- पंचपरगनिया साहित्य पुस्तक के सभी पाठांश (कहानी, गीत, कविता आदि) 

लोक साहित्य:-

  • मारोग बुरु
  • पूजा थान (देवस्थल) 
  • करम गीत, सेंहरइ गीत बिहा गीत, पुसगीत, मंतर गीत। 
  • बिरसा मुण्डा, स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े लोग 
  • पंचपरगनिया साहित्यकार एवं उनकी कृति 
  • पंचपरगनिया साहित्य का परिचय

संथाली सिलेबस

व्याकरण- संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिंग, पुरुष, समान शब्द अर्थ अनेक, विलोम शब्द, प्रत्यय, वाक्य शुद्धिकरण।

शिष्ट साहित्य – संताली- साहित्य पुस्तक के सभी पाठांश (कहानी, गीत, कविता आदि) 

लोक साहित्य-

  • आगिल हापड़ाम कोवा; काथा , 
  • आगिल हापड़ाम कोवा सेरेञ – एनेच्- बाहा, डाहार, सोहराय, काराम, दाँसाँय। 
  • माहात्मा गाँधी जियोन चरित।
  • सिदो कानहू और तिलका माँझी जीवन एवं आंदोलन
  • संताली साहित्यकार एवं कृत्ति 
  • संताली साहित्य का परिचय

नागपुरी सिलेबस

नागपुरी व्याकरण से-  वर्ण, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, विशेषण, क्रियाविशेषण, कारक, काल धातु, क्रिया, अव्वय, विपरीतार्थक शब्द, अनेकार्थक शब्द उपसर्ग-प्रत्यय, समास अनेक शब्दों के बदले एक शब्द, वाक्य शुद्धि। 

नागपुरी शिष्ट साहित्य से-  मजर- भाग-2 से- शकुतला मिश्र, डॉ . उमेशनन्द तिवारी

नागपुरी लोक साहित्य से- लोक गीत, लोक कथा, कहावत, पहेली, मुहावरे

मुण्डारी (मुण्डा) सिलेबस

व्याकरण- संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिंग पुरुष, समान शब्द अर्थ अनेक, विलोम शब्द, प्रत्यय, वाक्य शुद्धिकरण। 

शिष्ट साहित्य- मुण्डारी साहित्य पुस्तक के सभी पाठाश कहानी, गीत कविता। 

लोक साहित्य- मुण्डारी लोक गीतों (बा, करम, जरगा, जतरा, जपि, अडान्दि)

कुडुख (उराँव) सिलेबस

व्याकरण – संज्ञा, सर्वनाम, विषेषण, क्रिया विषेषण, लिंग, वचन, पुरूष, पर्यायवाची शब्द, विपरीतार्थक शब्दों के बदले एक शब्द, कहावत, मुहावरे, पहेली, काल आदि। 

शिष्ट साहित्य – कुडुख साहित्य पुस्तक के सभी पाठांश ( कहानी , उपन्यास , नाटक , गीत, कविता)

लोक साहित्य – 

  • लोक कथा 
  • लोक गीत 
  • मुहावरे 
  • कहावतें 
  • पहेली 

उड़िया सिलेबस

1- गद्य विभाग 

A- साहित्य – 2007 (OBSE)

  • दुनियार हालचाल – गोपाल चन्द्र प्रहराज
  • नारद स्तुति – डा. सदाशिव मिश्र
  • जातिय स्त्रोतरे वुद्विजीवी मानंक स्थान – डा. वैद्यनाथ मिश्र
  • स्वाधीन जातिर नूतन मूल्यवोध – डा. गोलक विहारी घल

B- आम साहित्य – 2007 (OBSE) 

  • उच्चाभिलाष – शशिभूषण राय
  • सेहि स्मरणीय दिवस – डा. हरेकृष्ण महताव
  • विद्या ओ विधार्थी – चित्तरंजन दास

2. पद्य विभाग 

A- साहित्य – 2007 (OBSE)

  • उत्कल संतन – मधुसूदन दास
  • नदी प्रति – मधुसूदन राउ
  • धउली पाहाड़ – पदमचरण पट्टनायक
  • आगामी – कालिन्दीचरण पाणिग्राही
  • बापुजी – डा. मायाधर मानसिंह

B- आम साहित्य – 2007 (OBSE) 

  • युधिष्ठिरंक धर्म परीक्षा – शरला दास
  • रामचरित – उपेन्द्र भंज
  • छांट पुणि एडे से विराट – सच्ची राउतराय
  • ग्रामपथ – विनोद चनद्र नायक

2- उड़िया साहित्यर इतिहास

  • उड़िया साहित्यर आदि पर्व – सुरेन्द्र महान्ती
  • उड़िया साहित्यर इतिहास मध्य पूर्व – सुरेन्द्र महान्ती
  • उड़िया साहित्यर इतिहास – डा. मायाधर मानसिंह
  • उड़िया साहित्यर संक्षिप्त इतिहास – डा. वृंदावन आचार्य

3- काव्य ओ कविता 

  • श्रीमद् भागवत ( एकादश स्कन्द ) – जगन्नाथ दा
  • तपस्विनी – गंगाधर मेहर
  • कारा कविता – गोपवन्धु दाश

4- उपन्यास 

  • छ ‘ माण आठगुण्ठ – फकीर मोहन सेनापति
  • माटिर मणीष – कालिन्दी चरण पाणीग्रही

5- गल्प

  • गल्प श्वल्प ( प्रथम भाग ) – फकीर मोहन सेनापति
  • आजिर गल्प संकलन – निमाइ चरण पटनायक

(डिमिरी फुल मागुणीर शगड , शिकार) 

6- नाटक 

  • कोणार्क – अश्विनी कुमार घोष
  • घर संसार – रामचन्द्र मिश्र

7- व्याकरण 

लिग , वचन , पुरूष , विभक्ति , अव्वय , क्रिया , संधि , समास , रूढ़ि प्रयोग , विपरीतार्थक शब्द , कुदन्त , तधित।

उर्दू सिलेबस

Prose 

  • Qaumi Hamdari – Hali
  • Guzra Howa Zamana – Sir Syed Ahmed Khan
  • Achhi kitab – Molvi Abdul Haque

Poems 

  • Tarana-e-Hind – Iqbal 
  • O Desh se Aanewale Bata – Akhtar Sheerani 
  • Nagma-e-Sahar – Josh Malihabadi
  • Barkha Rut aur Pardes – Hali. 

Grammar 

  • Opposite 
  • Gender 
  • Singular 
  • Plural 
  • Meanings

बंगाली सिलेबस 

1- Novel, Drama, Poetry 

A- Ramer Sumati- Sharatachandra 
B- Mukut- Rabindranath Thakur 
C- Shishu Kabyo (Selected)- Rabindranath Thakur 
(i) Manjhi, (ii) Pujar Saj
(iii) Sukhdukkha (iv) kagajer Nouka
D- Kabyo Sanchayan- Sahyendranath Dutta 
(i) Mati (ii) Jharna 
(iii) palkirgan (iv) Sagar Tarpan 

2- Grammar- Bisheshya, Bisheshan, Sarbanam, Kirya, Linga, Bachan 

3- Essay 

4- Letter writing

पेपर-3 सिलेबस

  • कुल प्रश्नों की संख्या- 120 प्रश्न
  • सामान्य अध्ययन- 40 प्रश्न
  • झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान- 50 प्रश्न
  • सामान्य विज्ञान- 20 प्रश्न
  • सामान्य गणित- 10 प्रश्न
  • समय अवधी- 120 मिनट

पेपर-3 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमे कुल 120 मिनट का समय अवधी दिया जाएगा। इस पेपर में सामान्य अध्ययन से 40 प्रश्न, झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान से 50 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से 20 प्रश्न और सामान्य गणित से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-3 में भी पास होने के लिए कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे यानी कुल 360 अंको में से 108 अंक हासिल करने होंगे।

सामान्य अध्ययन सिलेबस

  • राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार
  • भारतीय भाषाऐं पुस्तक
  • लिपि
  • राजधानी 
  • मुद्रा 
  • खेल – खिलाड़ी महत्वपूर्ण घटनाऐं
  • भारत का इतिहास
  • संस्कृति
  • भूगोल
  • पर्यावरण
  • स्वतंत्रता आंदोलन
  • भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ 
  • भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था
  • पंचायती राज
  • सामुदायिक विकास
  • झारखण्ड राज्य की सामान्य जानकारी 

झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान सिलेबस

  • झारखण्ड राज्य के भूगोल
  • इतिहास
  • सभ्यता संस्कृति
  • भाषा – साहित्य
  • स्थान
  • खान खनिज
  • उद्योग
  • राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान
  • विकास योजनाएँ
  • खेल – खिलाड़ी इत्यादि ।

सामान्य विज्ञान सिलेबस

  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण 
  • अम्ल , क्षार एवं लवण 
  • धातु एवं अधातु 
  • कार्बन एवं उसके यौगिक 
  • तत्वों का आवर्त वर्गीकरण
  • जैव प्रक्रम 
  • नियंत्रण एवं समन्वय 
  • जीव जनन 
  • आनुवंशिकता एवं जैव विकास
  • प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन
  • मानव नेत्र 
  • विदयुत 
  • विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव 
  • उर्जा के स्त्रोत 
  • पर्यावरण 
  • प्राकृतिक संसाधन 
  • इत्यादि

सामान्य गणित सिलेबस

  • संख्या प्रणाली
  • युगो पर समस्या
  • अंश और दशमलव
  • सरलीकरण
  • डाटा पर्याप्त
  • लाभ और हानि
  • समय और कार्य
  • प्रतिशत
  • समय और दुरी
  • लघुत्तम समावर्तक
  • महत्तम समावर्तक
  • औसत
  • मिश्रण और आरोप
  • डाटा व्याख्या
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • इत्यादि

Leave a Reply